About us

नमस्ते जीनियस!

मैं दीपक प्रजापति, नाशिक महाराष्ट्र का रहने वाला हूं। साथ ही साथ मैं इस ब्लॉग का संस्थापक तथा कंटेंट राइटर हूं। इस ब्लॉग को 15 जुलाई 2020 को सभी के लिए सार्वजनिक रूप से जानकारियाँ साँझा करने हेतु बनाया गया है। इस ब्लॉग पर छोटे-बड़े सभी के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने का हमारा यही मकसद है; कि - हम डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दें। इसी के साथ हर बच्चे में छुपे या हर इंसान में छुपे जीनियस को बाहर निकाले।

अगर मैं अपने बारे में कहूं तो मैं 2 वर्षों (2018 से) से ब्लॉगिंग क्षेत्र में कार्यरत हूं। नमस्ते जीनियस के अलावा टेक्निकल प्रजापति, घरचा वैद्य - तुमचे आरोग्य तुमच्या हातात, टेक हिंदी ट्रिक, ऑनलाइन विद्यालय आदि ब्लॉग पर मैंने कार्य किया है।

अगर शैक्षणिक पात्रता की बात करें; तो मैंने वर्ष 2013 में लोकनेते गोपाल रावजी गुळवे पॉलिटेक्निक, विल्होळी, नाशिक से (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन) पॉलिटेक्निक की डिग्री प्राप्त की।

दोस्तों मुझे बचपन से ही नई-नई जानकारियां हासिल करना और लोगों के साथ उस जानकारी को साझा करना बेहद पसंद था। इसीलिए, ''नमस्ते जीनियस'' ब्लॉग वेबसाइट को मेरे द्वारा बनाया गया है।

''नमस्ते जीनियस'' ब्लॉग वेबसाइट पर आपको Computer, Science, Interesting Facts, Electronics, Internet, Social Media, Lifestyle, Educational, Technical, Business और कई सारी जानकारियाँ हिंदी में प्राप्त होंगी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, ''Namaste Genius'' ब्लॉग वेबसाइट पर हमारे द्वारा सांझा की जाने वाली जानकारियां आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आएंगी। इसी के साथ आपका और हमारा यह ब्लॉग अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होगा।

दोस्तों आपसे निवेदन है कि - जब भी आप इस ब्लॉग पर कोई आर्टिकल पढ़ें; तो कमेंट अवश्य करें। इसी के साथ जानकारी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें।

आप सभी पाठकों का लाख-लाख धन्यवाद!
Namaste Genius Team
Owner and Author (Content Writer)
Deepak Prajapati

Post a Comment

क्या जीनियस कमेंट नहीं करोगे???